आज रिव्यू करेंगे विक्की कौशल की छावा फिल्म का। इस फिल्म की कहानी छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो शिवाजी महाराज के पुत्र थे। शिवाजी उन्हे छावा कह के बुलाते थे। शिवाजी के निधन के बाद, संभाजी ने मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ संघर्ष किया और मराठा साम्राज्य की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। फिल्म में उनके वीरता, बलिदान और संघर्ष को दर्शाया गया है।
फिल्म की कहानी बांधे रखती है। लेखन इतना सशक्त है कि आपको पलक झपकाने का भी मन नहीं करेगा। युद्ध के दृश्य बेहद रोमांचक और भव्य हैं। सिनेमेटोग्राफी कमाल की है, हर एक फ्रेम देखने लायक है। ए. आर. रहमान का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म को और भी प्रभावशाली बना देता है। विकी कौशल इस फिल्म की जान है उनकी वजह से फिल्म में हमे संभाजी महाराज का दमखम महसूस होता है। विकी कौशल की डायलॉग डिलीवरी कमाल है।
रश्मिका मंदाना येसुबाई के किरदार में प्रभावशाली रही हैं उनकी और विक्की कौशल की केमिस्ट्री पर्दे पर देखने लायक है। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का छोटा पर बेहतरीन किरदार निभाया है। कवि कलेश के किरदार में विनीत कुमार सिंह ने तो कमाल ही कर दिया है। आशुतोष राणा भी दिल जीत लेते है।
लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म इतिहास के सुनहरे पन्नों को जीवंत कर देती है। उन्होंने कहानी को कहने का जो तरीका अपनाया है, वह दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।
'छावा' एक शानदार पीरियड ड्रामा है, जो इतिहास, भावनाओं और जबरदस्त एक्शन का बेहतरीन मिश्रण है। विक्की कौशल का दमदार अभिनय, शानदार निर्देशन और बेहतरीन कहानी इसे एक मास्टरपीस बनाते हैं। यह फिल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए, खासकर उन लोगों को जो इतिहास और वीर गाथाओं में दिलचस्पी रखते हैं।
आखिर में हम यही कहेंगे - "देखकर फिल्म छावा, विक्की कौशल पे मारजावा!
इस फिल्म को हम देते है 5 में से 4.5 स्टार!
Movie Review Chhaava by BollyQuick
Tags:
Movie Review